ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दुग्ध संघो में समितियां के चुनाव की हुई घोषणा,10 नवंबर को होगा अध्यक्ष का चुनाव, आचार संहिता लागू।

देहरादून। उत्तराखंड राज्य सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली 2018 के नियम 31 में सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण की प्राप्त शक्तियों के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य में विभिन्न जनपदों में दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों में प्रबंध कमेटी के सदस्यों एवं सभापति के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किए गए हैं।

सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण उत्तराखंड रविंद्र मंद्रवाल के द्वारा जारी आदेश के तहत निर्वाचन कार्यक्रम 10 नवंबर से प्रारंभ होकर 10 दिसंबर तक परिणाम की घोषणा तक चलेगा।

जिसके तहत प्रबंधनसमितियां के सदस्य के निर्वाचन की तारीख 9 दिसंबर कोघोषित होने के बाद अध्यक्ष के निर्वाचन उसके अगले दिन 10 दिसंबर को किया जाएगा।

जिसके आज विधवक आदेश किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि उत्तराखंड के दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां की प्रबंध कमेटी का कार्यकाल इस माह समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में नगर निगम का बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान, फड़-ठेले जब्त, दर्जनों चालान
error: Content is protected !!