ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। राज्य कर विभाग (जीएसटी) के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ शशिकांत दुबे 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए हैं।

उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने उन्हें देहरादून के लक्ष्मी रोड स्थित कार्यालय में घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गए आरोपी डॉ शशिकांत दुबे वर्ष 2015 के पीसीएस अधिकारी हैं. गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) देहरादून की टीम अभियुक्त के देहरादून आवास में तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में जानकारी जुटाकर कर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक विजिलेंस रेनू लोहनी ने बताया कि आरोपीय अधिकारी ने शिकायतकर्ता से ₹1 लाख की रिश्वत मांगी थी।

इसी क्रम में 75 हजार रुपए की घुस लेते हुए जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर डॉ शशिकांत दुबे को लक्ष्मी रोड स्थित राज्य कर विभाग कार्यालय से विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. फिलहाल उनके आरोपी अधिकारी के आवास की सर्चिंग कर आगे की कार्रवाई जारी हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड का लाल दिल्ली की लापरवाही का शिकार: खुले गड्ढे में गिरकर कमल की मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

You missed

error: Content is protected !!