ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लालकुआं/हल्द्वानी। लालकुआं-हल्द्वानी हाईवे पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ट्रायल के दौरान एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई।

घटना मोतीनगर के पास हुई, जहां तेज रफ्तार में जा रही एम्बुलेंस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क के बीचों-बीच पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एम्बुलेंस की गति काफी अधिक थी, जिससे वाहन कई बार पलटता हुआ बीच सड़क पर जाकर रुक गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।

गनीमत रही कि दुर्घटना के समय एम्बुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था। वाहन में केवल चालक सवार था, जिसे मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

घायल चालक ने बताया कि एम्बुलेंस की हाल ही में मरम्मत कराई गई थी और वह वाहन की स्थिति जांचने के लिए ट्रायल पर निकला था। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पलटी एम्बुलेंस को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : जर्जर हालत में कोटाबाग के खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय भवन, खंड शिक्षा अधिकारी भी नियमित नहीं

You missed

error: Content is protected !!