ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर हर रोज़ हजारों यात्री पहुंचते हैं। यहां पहुंचकर पर्यटक और स्थानीय लोग रेंटल बाइक लेकर आगे की यात्रा करते हैं।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से रेंटल बाइक संचालकों की बड़ी लापरवाही और मनमानी सामने आ रही है। मामला इतना गंभीर है कि अब आरटीओ हल्द्वानी ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं ।

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बाइक रेंटल सेवाओं का धंधा तेज़ी से बढ़ा है, लेकिन इसी के साथ नियम उल्लंघन भी बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ संचालक यात्रियों को प्राइवेट रजिस्ट्रेशन वाली स्कूटी और बाइक भी किराए पर दे रहे हैं, जो बिल्कुल अवैध है।

इतना ही नहीं, बाहर से आने वाले कई यात्रियों के पास लाइसेंस नहीं होता, लेकिन कुछ संचालक इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए उनसे ज्यादा पैसा वसूल कर बिना लाइसेंस के ही बाइक पकड़वा देते हैं। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की जान को भी जोखिम में डालने जैसा है।

आरटीओ विभाग की सख्ती से उम्मीद की जा रही है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

फिलहाल विभाग की टीम ने आने वाले दिनों में कार्रवाई के संकेत दे दिए हैं। देखना होगा कि रेंटल बाइक संचालकों की यह मनमानी कब तक रुकती है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी की नन्ही मेहर का कमाल : 19 माह की उम्र में ‘विश्व रिकॉर्ड’ दर्ज
error: Content is protected !!