ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

नैनीताल। रामनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) गरीब और बेघर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है. सालों से पक्के घर में रहने का सपना देख रहे सैकड़ों परिवारों को आखिरकार अपना आशियाना मिल गया है।

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत रामनगर में कुल 528 जरूरतमंद परिवारों को आवास आवंटित किए गए।

नगरपालिका प्रशासन की ओर से इन आवासों का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर पूरा किया गया. आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए लाभार्थियों को आवंटन पत्र और सभी दस्तावेज भी सौंपे गए.

घर मिलने के बाद लाभार्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से किराए या अस्थायी झोपड़ियों में रहकर जीवन गुजारने को मजबूर थे. कभी इधर, कभी उधर शरण लेने की स्थिति ने उनके जीवन में असुरक्षा और परेशानी बढ़ा दी थी. लेकिन अब Prime Minister आवास योजना के तहत उन्हें पक्का और सुरक्षित घर मिल गया है।

लाभार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. वे योजना को अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं और Prime Minister Narendra Modi का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

गौड़ा देवी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि Government ने हमें अच्छा घर दिया है. हम बहुत खुश हैं और Government के आभारी हैं. कांति देवी का कहना है कि हमारे पास पहले कोई घर नहीं था. अब Governmentी योजना की वजह से अपना घर मिला है. यह हमारे लिए बड़ी राहत है।

रुबीना ने को बताया कि हम 18 साल से किराए पर और अलग-अलग जगहों पर रहते थे. अब Government ने हम पर मेहरबानी की और घर दिया. हम बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं. वहीं, यास्मीन का कहना है कि हम पीएम मोदी को धन्यवाद देते हैं।

पहले हम किराए के मकानों में रहते थे, अब अपना घर मिल गया है. लाभार्थी प्रवीण ने कहा कि पीएम मोदी की वजह से हमें घर मिला है. हमारे पास घर नहीं था, अब है. हम बेहद खुश हैं और Prime Minister का आभार जताते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह योजना गरीब और जरूरतमंदों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है. इस योजना के तहत लोगों को रहने के लिए सुरक्षित जगह, बच्चों के लिए स्थिर वातावरण और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ने रामनगर के सैकड़ों परिवारों की जीवन परिस्थितियों में बड़ा बदलाव लाया है. जिनके पास कभी घर होने का सपना भी धुंधला था, आज वे पक्के घर में भविष्य की नई शुरुआत कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: दिसंबर से पहले 2477 नई भर्तियां, 1470 पदों की परीक्षाएं भी होंगी

You missed

error: Content is protected !!