ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी का पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान नगर सचिव बसंत बिष्ट के नेतृत्व में विठोरिया ठाकुर कॉलोनी में चलाया गया जिसमें दर्जनों महिलाओ और युवाओं ने सदस्यता लील

  बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल और जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा ने की उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों से कहा कि हम पहाड़ के अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों को बचाने के लिए संकल्पित है। 

राज्य सरकार लगातार पहाड़ी हितों को कुठाराघात कर रही है जो अब हमारे लिए असहनीय है।

हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष फ़ौजी भुवन पहाड़ी हिंदू ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना पहाड के मूल निवासियों के लिए, उनकी संस्कृति, परंपरा और संसाधनों के लिए कि गई थी, लेकिन राष्ट्रीय पार्टियों ने उस भावना को खत्म करने की पूरी कोशिश की जा रही है। हमारे रोजगार, संसाधन बाहरी को बेचे जा रहे हैं।

हमारी संस्कृति पर प्रहार किया जा रहा है। हर पहाडी व्यक्ति को संगठन से जोड़ना है. पहाड और पहाडियों के लिय मिलकर कार्य करना है

महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना ने याद दिलाते हुए कहा कि इस राज्य की स्थापना में महिलाओं का अभूत पूर्व योगदान दिया था, उसको भुलाकर, मिटाकर पूरा श्रेय एक ही पार्टी को देने की कोशिस हो रही है।

महिलाओं को फिर घर से निकल कर अपनी संस्कृति और परम्परा को बचाने के लिए आना पड़ेगाl

पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा राज्य में राज्य विरोधी सावधान रहें अब समय आ गया है विरोधी ताकतों को राज्य से बाहर करने का क्योंकि पर्वतीय अस्मिता संस्कृति और संसाधनों की रक्षा के लिए अब पर्वतीय समाज संकल्पित हो चुका है।

उन्होंने कहा कुमाऊं द्वारा हल्द्वानी में बहुत जल्दी हजारों पहाड़ी हिंदुओं का अधिवेशन किया जाएगा 

इस दौरान जिला प्रभारी नैनीताल हिमांशु शर्मा, कैलाश चंद्र, तारा चंद्र पांडे आदि मौजूद रहे 

सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यत दिनेश चंद्र अधिकारी, भारत सिंह नेगी, ममता बिष्ट, शुसमा बोरा, रीता मेहरा, कविता रावत, भगवती पूना, उमा भंडारी, शांति भंडारी, तारा कर्मयाल, बीना, बबीता भंडारी, रेखा, लक्ष्मी फ़रत्याला, लखन सिंह, पंकज सिंह, भुवन काण्डपाल, हरीश कांडपाल, पुष्कर सिंह मेहरा, चिराग सिंह बिष्ट, आदित्य भाकुनी, अनिल भाकुनी, ललित, हेमंत पांडे, पुष्पा मेहता, हेमा कोरंगा, नीमा देवी, सुरेश मेहरा, मुकेश, वंदना मेहता आदिl

यह भी पढ़ें :  बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद प्रशासन अलर्ट, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
error: Content is protected !!