ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में भारत शुद्धिकरण यात्रा पहुंची, पुलिस प्रशासन ने पंत पार्क में यात्रा को रोकी

डॉ० स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त सहित उनके साथ आए समर्थको के साथ धरने में बैठे 

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। जागेश्वर से नैनीताल पहुँची भारत शुद्धिकरण यात्रा को पुलिस प्रशासन द्वारा नैनीताल की बाजार में प्रवेश ना करने देने से नाराज डॉ० स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त सहित उनके साथ आए समर्थक नैनीताल के पंत पार्क में धरने पर बैठ गए।

एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समझने की बहुत कोशिश की पर वह नहीं माने उन्होंने अपनी यात्रा पंत पार्क में स्थगित कर नैना देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए मना कर दिया।

    उन्होंने कहा सनातनियों ने भारत को जिहाद मुक्त बनाने के साथ ही भारत के शुद्धिकरण संकल्प लिया है।

पहले चरण की यात्रा जागेश्वर धाम से नैनीताल पहुँची है। जबकि दूसरे चरण की यात्रा दिल्ली को शुद्ध करना है।

स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त ने कहा दिल्ली में जिन्होंने हमारी धरोहरों को खंडित कर उनका नाम बदला है उन्हें पौराणिक नाम दिए जाए।

उन्होंने कहा राजधानी की सडकों के नाम महाभारत के पात्रों और महापुरुषों के नाम रखे जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : वन विकास निगम कर्मियों का वेतन संकट गहराया, हरीश पनेरू के नेतृत्व में महाप्रबंधक कुमाऊँ मंडल को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
error: Content is protected !!