ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

इंदौर में संपन्न हुई मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में मां-बेटी ने शहर का नाम किया रोशन ,भार्गवी रावत ने जीते 2 गोल्ड मेडल, मां मोनी रावत ने जीता सिल्वर मेडल 

हल्द्वानी। 4 से 7 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के इंदौर में संपन्न हुई मॉडर्न पेंटाथलॉन की राष्ट्रीय बाईथले (दौड़ व तैराकी) और ट्राईथले(दौड़,तैराकी व शूटिंग) प्रतियोगिता में भार्गवी रावत ने दोनों प्रतियोगिताओं मे 2 गोल्ड मेडल प्राप्त किये।

यह भी पढ़ें :  लालकुआं में सड़क हादसा : मंदिर से लौट रहे पुरोहित को बाइक सवार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

भार्गवी रावत की माता  मोनी रावत ने 40 प्लस बाइथले (दौड़ व तैराकी) राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया दोनों मां बेटियों ने यह उपलब्धि हासिल की है।

यह भी पढ़ें :  बालिग कपल की सुरक्षा याचिका पर उत्तराखंड हाई कोर्ट नाराज़, लगाई कड़ी फटकार

मोनी रावत वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज मोती नगर में अध्यापिका है । सितंबर माह में बिहार के बेगूसराय में संपन्न हुई मॉडर्न पेंटाथलॉन की लेजर रन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भार्गवी रावत ने तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किए थे।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा में गैस संकट गहराया: सिलिंडर की कमी से कई होटल-ढाबे बंद, कारोबारियों में आक्रोश

भार्गवी रावत वर्तमान में वुडलैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी की कक्षा 9 की छात्रा है।

error: Content is protected !!