ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दुष्कर्म के आरोपी को भवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 का कड़ा संदेशभवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. का कड़ा संदेश— आरोपी की संपत्ति जब्त होगी, माहौल बिगाड़ने वालों पर भी सख्त कार्रवाई

नैनीताल।  भवाली क्षेत्र में नाबालिग युवती से दुष्कर्म के गंभीर मामले में भवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले को लेकर एसएसपी  डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
कोतवाली भवाली को सीएचसी अस्पताल भवाली से सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग युवती छह माह की गर्भवती है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता के परिजनों से संपर्क किया। पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में मु0अ0सं0 04/26, धारा 64 बीएनएस एवं पोक्सो अधिनियम की धारा 5(J)/6 के अंतर्गत आरोपी साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा एवं अधीनस्थ पुलिस टीम को दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश देते हुए दिनांक 05 फरवरी 2026 को आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का फॉरेंसिक परीक्षण, मेडिकल परीक्षण सहित अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ आरोपी की संपत्ति के विरुद्ध जब्तीकरण की प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर नैनीताल पुलिस की मॉनिटरिंग सेल कड़ी नजर रखे हुए है, और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में UCC संशोधन लागू: शादी-लिव-इन रिलेशनशिप में सख्त सजा, धोखे-जबरदस्ती पर जेल
error: Content is protected !!