ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

राज्य सरकार की कुमाऊं के लिए बड़ी सौगात है मानसिक चिकित्सालय सेनिटोरियम डॉo हरीश सिंह बिष्ट 

44 करोड़ की लागत से कुमाऊं को जल्द समर्पित होगा 97 बेड का अत्याधुनिक मानसिक अस्पताल 

वर्ष 2026 अंत तक जनता को होगा समर्पित 

मानसिक चिकित्सालय व गेठिया में पानी की किल्लत दूर करने के लिए विभागों के साथ ब्लॉक प्रमुख ने किया समन्वय

 नैनीताल। भीमताल ब्लाक भवाली के समीप स्थित गेठिया सेनेटोरियम में 44 करोड़ की लागत से कुमाऊं के पहले अत्याधुनिक निर्माणाधीन मानसिक चिकित्सालय का शुक्रवार को भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

बता दें कि वर्तमान में निर्माणाधीन इस चिकित्सालय में कार्य प्रगति पर चल रहा है।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि वह निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण रूप से मानकों के अनुरूप एवं उच्च गुणवत्ता के साथ करें। चिकित्सालय में पानी के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया था।

जिसके लिए प्रमुख ने विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर सेनीटोरियम में बोरिंग करने के लिए निर्देशित किया है ताकि आने वाले समय में चिकित्सालय व ग्राम गेठिया में पानी की किल्लत दूर हो बोरिंग के लिए स्थल चयन कर प्राक्कलन में प्रावधान करने को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा सरकार मा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट की कुमाऊं के लिए बड़ी सौगात हे उनकी प्राथमिकताओं में यह अस्पताल है ।

अस्पताल के निर्माण से नैनीताल जिले सहित कुमाऊं के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही सर्वसुविधायुक्त चिकित्सा सेवाएं मिलेगी।

कुमाऊं का पहला मानसिक अस्पताल गेठिया में बन रहा है। अब कुमाऊं के लोगों को मानसिक चिकित्सालय के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने कार्यदायी संस्था को शीघ्र निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रमुख बिष्ट कार्य की गुणवत्ता से संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का दायित्व है समय-समय पर कार्य की मॉनीटरिंग हो।

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था द्वारा ब्लॉक प्रमुख बिष्ट को अवगत कराया गया कि कुल कार्य का करीब 60 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। कहा कि वर्ष 2026 अंतिम तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अजय कुमार,विक्की कुमार,, कुंदन जीना राजू बिष्ट नवीन बिष्ट , कमल,सहायक अभियंता ब्रिडकुल नर्याल, जल संस्थान, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग,ब्लॉक के अधिकारी ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, तत्कालीन नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति, पूर्व डीएम पर मेजर पनिशमेंट

You missed

error: Content is protected !!