ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल में अधिकारियों की ली बैठक, आपदा से निपटने के दिए सख्त निर्देश

भीमताल। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए भीमताल विकास भवन सभागार में लोक निर्माण विभाग (PWD), पेयजल, सिंचाई, विद्युत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले जलभराव, भूस्खलन और अन्य आपदा संबंधी समस्याओं से निपटने की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में मोटर मार्गों के बंद होने की समस्या आम है, इसलिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात रखी जाएं, ताकि मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल उन्हें खोला जा सके।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े नालों की सिल्ट और मलबे की सफाई समय पर पूरी करने के निर्देश दिए, जिससे भारी बारिश के दौरान जल निकासी सुचारू बनी रहे। साथ ही, जहां नदियों के डायवर्जन की आवश्यकता है, वहां भी समय रहते कार्य पूरा करने को कहा गया।

बैठक में शहर और कस्बाई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। मंत्री कैड़ा ने निर्देश दिए कि जिन मुख्य सड़कों, बाजारों और चौराहों पर बरसात के दौरान पानी भरने की समस्या रहती है, वहां ड्रेनेज सिस्टम को तुरंत दुरुस्त किया जाए।

इसके अलावा बरसात से पहले सभी मुख्य और लिंक मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय और ढलान वाले क्षेत्रों में जहां भूस्खलन का खतरा अधिक रहता है, वहां मलबा हटाने के लिए मशीनरी और संसाधन पहले से तैयार रखें।

बिजली और पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं को लेकर भी मंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि तेज बारिश और हवाओं के दौरान बिजली के पोल गिरने या तार टूटने की स्थिति में तत्काल बहाली के लिए रिस्पॉन्स टीम तैयार रहे।

पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी मंत्री कैड़ा ने अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से समय रहते निपटा जा सके।

बैठक के दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि मानसून तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि बरसात के दौरान अधिकारियों की सुस्ती के कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ी, जलभराव की स्थिति बनी रही या मोटर मार्ग लंबे समय तक बंद रहे, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री कैड़ा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और एक समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें :  खुर्पाताल के ग्रामीणों ने समाज कल्याण मंत्री खजान दास से रखीं क्षेत्र की समस्याएं

You missed

error: Content is protected !!