ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। अज्ञात कारणों के चलते एक युवती ने खुद को आग लगा ली। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में युवती को परिजनों ने बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवती के परिजनों ने इस मामले की जानकारी या तहरीर पुलिस को नहीं दी है।

इधर, स्थानीय लोगों के मुताबिक एक युवती ने रविवार शाम अज्ञात कारणों से खुद को आग लगा ली और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का कारण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आ पाया है।

थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि युवती और परिजनों की ओर से आग लगाने की जानकारी नहीं है। फिर भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 11 दिसंबर 2025

You missed

error: Content is protected !!