ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के भीड़ापानी से नाई मोटर मार्ग में तीन माह पूर्व डामरीकरण हुआ था। पी एम जी एस वाई काठगोदाम द्वारा किया गया डामरीकरण का 3 माह के अन्तराल में ही सड़क का बुरा हाल।

पर्यावरण प्रेमी चंदन नयाल द्वारा बताया गया कि जब डामरीकरण हो रहा था तब भी हमारे द्वारा कई बार आवाज़ उठाई गई थी।

परंतु उसके बाद भी इस प्रकार का कार्य होने पर खुद की आत्मा को दुख होता है। जनता का पैसा जनता के लिए लगता है परंतु वह इस प्रकार से लगे तो बहुत दुःख होता है।

साथियों मैं लगातार प्रकृति के लिए कार्य करता रहता हूं परंतु कई कई बार इस प्रकार की दुर्दशा को देखकर बहुत ही दुख होता है। मजबूरन इस प्रकार की आवाज को उठाने का मन होता है।

ऐसे ही कई सड़कों का हाल 
हाल ही में खुजेटी भीड़ा पानी मोटर मार्ग जिसकी हालत बहुत ही खराब है माननीय जिलाधिकारी  के निर्देशन में उस पर रोड़े भरवाए गए , आखिर कब तक पहाड़ और पहाड़ के लोग मानव जनित आपदा प्राकृतिक आपदा और इस प्रकार के विनाशकारी विकास का शिकार बनता रहेगा।यह सोचने वाला विषय है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड का लाल दिल्ली की लापरवाही का शिकार: खुले गड्ढे में गिरकर कमल की मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
error: Content is protected !!