अब नहीं चलेगी मनमानी, 46 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस
हल्द्वानी में 46 निजी स्कूलों और बुक सेलरों के गठजोड़ समेत विभिन्न अनियमितताओं पर जिला प्रशासन का एक्शन, 3 दिन में जवाब तलब
हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त जांच के बाद निजी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने 46 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जांच में निजी स्कूलों और बुक सेलर्स के गठजोड़ का खुलासा हुआ है। पाया गया कि अभिभावकों को एनसीईआरटी की सस्ती किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था। कई दुकानों से स्कूलों द्वारा जारी पर्चियां भी बरामद हुईं, जिनमें अभिभावकों को तय दुकानों से ही कॉपी-किताब खरीदने के निर्देश दिए गए थे।
सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित जांच समिति की रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। इनमें अभिभावकों को विशेष दुकानों से खरीदारी के लिए बाध्य करना, एनसीईआरटी के बजाय महंगी किताबें थोपना, सीबीएसई के नियमों का उल्लंघन और स्कूलों की वेबसाइट पर फीस स्ट्रक्चर व आवश्यक जानकारी सार्वजनिक न करना शामिल है।
सीईओ ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यह कृत्य शासन और सीबीएसई के निर्देशों का उल्लंघन है, जिसे गंभीरता से लिया गया है। सभी स्कूलों को 11 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
चेतावनी दी गई है कि तय समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित स्कूलों की मान्यता/संबद्धता पर कार्रवाई, विधिक कार्यवाही और अन्य दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।
प्रशासन की इस कार्रवाई से निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है।
इन 46 स्कूलों को भेजा गया नोटिस
1-वेदान्तम इण्टरनेशनल स्कूल, दमुवादूंगा,
2-ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
3-ग्रीन सिटी पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
4-आदर्श पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
5-आरूष पब्लिक स्कूल, कुंवरपुर हल्द्वानी।
6-न्यू बाल संसार पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
7-चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल, बरेली रोड हल्द्वानी।
8-डी लैम्प पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा, हल्द्वानी।
9-दपर्ण चिल्ड्रन गार्डन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
10-ईमैनुअल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
11-ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
12-जी- किड्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
13-हिमालया विद्या मन्दिर हल्द्वानी।
14-इन्सपिरेशन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी।
15-देवभूमि पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी।
16-जय दुर्गे पब्लिक स्कूल दमुवादूंगा हल्द्वानी।
17-किड्स केयर पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
18-किंग्सफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
19-काठगोदाम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
20-लिटिल जीनियस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
21-लिटिल स्पार्कल एकेडमी हल्द्वानी।
22-मानस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
23-नेशनल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
24-न्यू सनसाईन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
25-न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
26-शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
27-सेंट लुक्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
28-श्री कृपा पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
29-सेंट जार्ज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
30-सनराईज पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
31-समिट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
32-विवेकानन्द पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
33-सन बीम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
34-एस०के०एम० पब्लिक स्कूल, देवलचौड़ हल्द्वानी।
35-फन विथ ड्रांइग पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
36-टेंडर फीट पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
37-विजडम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
38-वुडलैंड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
39-वी०वी०एम० पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
40-होली एंजेल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
41-पी०डी० मैमोरियल पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
42-न्यू फैंग लैंड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
43-राईजिंग स्टार पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
44-स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।
45-दून पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी।
46-आर्यमान विक्रम बिड़ला पब्लिक स्कूल हल्द्वानी।

