ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

यातायात दबाव कम करने की दिशा में अहम कदम, प्रथम चरण के लिए ₹14.06 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुसुमखेड़ा–कमलुवागांजा–लामाचौड़ मोटर मार्ग को दो लेन से चार लेन में विस्तारित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रथम चरण के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन की ओर से इस चरण के लिए ₹14,06,000 (चौदह लाख छह हजार रुपये) की धनराशि स्वीकृत की गई है।

यह परियोजना हल्द्वानी शहर में लगातार बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। वर्तमान में कुसुमखेड़ा, कमलुवागांजा और लामाचौड़ क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहे हैं, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सड़क के चार लेन में विस्तार से आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम और तेज होगा, साथ ही जाम की समस्या में भी कमी आएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तराखंड शासन ने लगभग ₹80 करोड़ की लागत से कठघारिया ऊँचापुल–कुसुमखेड़ा से कालाढूंगी चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना को मंजूरी दी थी। इस परियोजना का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है और इसके पूरा होने के बाद क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

अब कुसुमखेड़ा–कमलुवागांजा–लामाचौड़ मोटर मार्ग के फोर लेन निर्माण की प्रथम चरण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और समग्र विकास को भी नई गति मिलेगी।

शासन की इस पहल को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  रामगढ़ में दिनदहाड़े खनन का आरोप, उठे कई सवाल: आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?

You missed

error: Content is protected !!