ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी पीली कोठी निवासी सुश्री दीक्षिता जोशी को मिली जिम्मेदारी संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत की

गौरी प्रभात का पौड़ी गढ़वाल तबादला

उत्तराखण्ड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले एवं जिम्मेदारियों में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के तहत कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए नई तैनाती दी गई है।

इस क्रम में हल्द्वानी की पीली कोठी निवासी आईएएस अधिकारी सुश्री दीक्षिता जोशी (2023 बैच) को संयुक्त मजिस्ट्रेट, रानीखेत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी गढ़वाल के पद पर तैनात थीं। वहीं, रानीखेत में तैनात सुश्री गौरी प्रभात (IAS-2023) का स्थानांतरण कर उन्हें संयुक्त मजिस्ट्रेट, पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है।

अन्य प्रमुख बदलावों में आईएएस अधिकारी श्री आनन्द स्वरूप (2010 बैच) को सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के साथ-साथ आयुक्त खाद्य के पदभार से अवमुक्त करते हुए उनके कार्यभार में परिवर्तन किया गया है। इसी प्रकार श्रीमती रूचि मोहन स्याल (2016 बैच) को अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के साथ आयुक्त (नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले) की जिम्मेदारी दी गई है।

आईएएस अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र (2017 बैच) को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के पदभार से मुक्त किया गया है, जबकि श्री वंशी लाल राणा को आयुक्त खाद्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

शासन के निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाले पदों पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने की सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01, उत्तराखण्ड शासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन द्वारा कार्यकुशलता बढ़ाने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  India’s Youngest Producer Kartik Paliwal Appointed National Vice President of All India Anti Corruption Parliament Committee

You missed

error: Content is protected !!