ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

हाईकोर्ट के आदेश पर चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जमकर हुआ बवाल 

रूद्रपुर। भाजपा  विधायक शिव अरोरा ने लोनिवि अफसरों को लोगों को जगह खाली करने के लिए समय देने को कहा तो हाईकोर्ट के डर से अफसरों ने समय देने के बजाए मकानों पर बुलडोजर चलवा दिया।

गुस्से से तमतमाए विधायक दोबारा गांव पहुंचे और दोनों बुलडोजरों को खदेड़ दिया। यहीं नहीं, लोनिवि ईई को खूब खरीखोटी सुनाई।

विधायक के तेवरों से लोग भी बेकाबू हो गए और किसी ने जेसीबी चालक के सिर पर पत्थर मारकर जख्मी कर दिया। ऐसे में पुलिस ने कड़े तेवर अपनाए और लोगों के साथ धक्कामुक्की तक हुई।

बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस प्रशासन और लोनिवि की टीम दो बुलडोजर लेकर भगवानपुर कोलड़िया गांव पहुंची थी।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने वहां पहुंचकर लोनिवि ईई को लोगों को घर खाली करने के लिए 24 से 48 घंटे का वक्त देने और अभियान रोकने को कहा था।

वे डीएम से वार्ता करने गए तो अभियान शुरू हो गया। इस पर गुस्से से लाल विधायक दोबारा गांव पहुंच गए।

उन्होंने मकान तोड़ रहे दोनों बुलडोजरों को वहां से खदेड़ दिया। विधायक के तेवर देख वहां खड़े अफसर और पुलिसकर्मी रोकने का साहस नहीं जुटा सके।

इसके बाद विधायक ने लोनिवि ईई की जमकर खबर ली। विधायक को पक्ष में खड़ा देख भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने लोनिवि अधिकारी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।
इसी बीच अभियान रुका तो किसी ने बुलडोजर चालक अशोक कुमार निवासी महतोष मोड़ के सिर पर ईंट मार दी। चोटिल अशोक का पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज कराया था।
पुलिस ने पत्थर मारने और माहौल खराब करने के शक में तीन युवकों को हिरासत में ले लिया था। युवकों को हिरासत में लेने का परिजनों ने विरोध किया और महिलाओं की पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की हो गई।

इसके बाद विधायक ने एक-एक कर तीनों युवकों को पुलिस के कब्जे से छुड़वा दिया।

युवकों को छुड़वाने के दौरान विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस अधिकारियों व कर्मियों से तकरार और छीनाझपटी भी हुई।

यह भी पढ़ें :  कोटाबाग में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 295 लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

You missed

error: Content is protected !!