नवनियुक्त अनुसूचित जाती जिला अध्यक्ष रविंद्र बाली के प्रथम बार सरोवर नगरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया
रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला
नैनीताल। नवनियुक्त अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष रवींद्र बाली के प्रथम बार नैनीताल आगमन पर राज्य अतिथि गृह में भाजपा विधायक सरिता आर्या और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
नैनीताल पहुँचे अनुसूचित जाति के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के गरीब तबके ले लोगों तक पहुँचाने के काम करगें ताकि उन्हें इसका फ़ायदा मिल सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की जी द्वारा करी गई। रोहित भाटिया द्वारा जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर जिलाध्यक्ष रविंद्र बलि जी को सम्मानित किया गया । जिला अध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया जी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। एस सी एस टी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष श्री के एल आर्य जी एवं बाल्मीकि समाज के राजन कुमार जी , गिरीश भैया सरपंच, मनोज कुमार पूर्व सरपंच द्वारा पगड़ी बांधकर जिला अध्यक्ष जी का सम्मान किया गया। सांसद प्रतिनिधि श्री गोपाल रावत जी, मंडी सलाहकार मनोज जोशी जी,वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अरविंद पडियार जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री आनंद बिष्ट जी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट जी, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, मंडल महामंत्री हरीश राणा जी मंडल उपाध्यक्ष विक्रम राठौर, मंडल उपाध्यक्ष मोहित लाल साह, कार्यालय मंत्री भारत मेहरा जी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता गंगोला, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति ड़ौंडियाल जी द्वारा भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जोगा राम जी , प्रेम सागर जी, श्याम सिंह जी, गिरीश भैया सरपंच जी, मनोज कुमार जी, सी पी धूसिया जी, को विधायक जी एवं जिला अध्यक्ष जी द्वारा सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में शैलेन्द्र बरगली,रितुल कुमार,आशु उपाध्याय, ललित ढैला, मीरा बिष्ट, सभासद पुरन बिष्ट, सभासद गजाला कमाल, सभासद ललिता दफौटी, सभासद काजल आर्या, भुवन राम, डॉ भुवन आर्या, हेम आर्या जी, गौरव हार्पर, मनोज पंत, प्रियांश आर्या, युवराज करायत, अतुल पाल, विजय कुमार, फैजल कुरैशी, द्वारा कार्यक्रम में सहयोग किया गया। अंत में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के द्वारा भाषण देकर कार्यक्रम समापन किया गया।





