ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

गर्लफ्रेंड को लेकर  दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत,एक अन्य गंभीर रूप से घायल,चार नामजद और 15अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

रामनगर। गर्लफ्रेंड को लेकर चले आ रहे आपसी तनाव के चलते दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और 15अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद के रामनगर में ट्रक यूनियन कार्यालय के सामने रात करीब 11:30 बजे घटित हुई। जहां गूलरघट्टी निवासी सिकंदर और लूटबढ़ निवासी अविनाश उर्फ़ चुई के गुट आमने-सामने आ गए।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी के अनुसार सिकंदर की गर्लफ्रेंड को अविनाश द्वारा फोन कर परेशान किया जा रहा था, जिसको लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट में सिकंदर गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि अविनाश के पक्ष का युवक मोहम्मद सारिम (23 वर्ष), पुत्र अशरफ अली, निवासी मल्ला बेड़ाझाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसके साथी उसे रामनगर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सारिम के सीने पर नुकीले हथियार से हमला होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाल सैनी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  रामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!