ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 चोरगलिया–हल्द्वानी मार्ग पर स्थित शेर नाला में अत्यधिक वर्षा के कारण जल स्तर बढ़ने से मोटर मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

सभी यात्री कृपया स्थिति सामान्य होने पर ही यात्रा करें अथवा सुरक्षित रूप से अन्य मार्गों का उपयोग करें।

⚠️ रोड अपडेट – थाना भवाली क्षेत्र 

छड़ा और नावली के मध्य भारी वर्षा के कारण सड़क पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं।
मार्ग को सुचारू करने हेतु JCB मशीन के माध्यम से सड़क खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अलर्ट मोड पर है और सभी स्थानों पर मौजूद है, ताकि यात्रियों को हर संभव मदद समय पर मिल सके।

किसी भी प्रकार की आपातकालीन सूचना/राहत-बचाव कार्य हेतु तुरन्त संपर्क करें –
➡️ 112 (आपातकालीन नंबर)
➡️ नैनीताल पुलिस कंट्रोल रूम – 9411112979

आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। झूठी अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

अगले 3 घंटों में ( रेड अलर्ट दिनांक 01/09/2025, 9:22 AM बजे से दिनांक 01.09.2025, 12:22 PM बजे तक )

अल्मोडा, चंपावत, नैनीताल, पिथोरागढ़, उधम सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर यथा -हल्द्वानी ,धामपुर ,रानीखेत ,गंगोलीहाट काशीपुर ,रामनगर ,लालकुआ खटीमा तथा इनके आस पास वाले छेत्रों मे भारी वर्षा/तेज से बहुत तीव्र वर्षा के साथ गरज/बिजली गिरने की संभावना है

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड सरकार की डिजिटल सेवाओं पर बड़ा साइबर हमला,
error: Content is protected !!