भीमताल। ओखलकांडा ब्लाक के ग्राम पंचायत डालकन्या में बाघ ने अभी-अभी तोक लगर में दो महिलाओं के ऊपर हमला करने की कोशिश की हैं ।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन पनेरु ने बताया कि तुलसी देवी व शांति देवी घास काट रही तभी तभी बाघ न ने उन दोनों पर झपट्टा मारने की कोशिश की, दोनों के साथ होने से व बाघ को देखने पर हल्ला करने से जान बची।
उन्होंने हल्ला कर अपनी जान बचाई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदन पनेरु ने महिलाओं से अपील की है कि शाम को जल्दी-जल्दी अपने घरों में आ जाएं और समूह में जंगल जाए रात मैं अपने घरो की लाइट खुली रखे ।
नैनीताल के धारी में गुलदार महिला पर हमला किया उत्तराखंड में तीसरी घटना के बाद डालकन्या में बाघ ने अभी-अभी तोक लगर में दो महिलाओं के ऊपर हमला करने की कोशिश की।
एक और महिला गुलदार का बनी निवाला नैनीताल जिले में
पिछले कई दिनों से पहाड़ों में गुलदार का आतंक बना हुआ है।
नैनीताल से 50 किलोमीटर धारी क्षेत्र के खुटिया खाल देव स्थल के पास आज सुबह गुलदार ने गंगा देवी 35 वर्ष को अपना निवाला बनाया गंगा देवी जंगल में घास काटने गई थी।
इस दौरान गुलदार महिला पर घात लगाए बैठा था मौका पाकर उसने महिला को पकड़ लिया और घसीट कर जंगल की तरफ ले गया उसके बाद ग्रामीणों ने शोर गुल किया तथा गांव वालों को सूचना दी तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस कर्मियों को दी।
सभी ने संयुक्त रूप से खोजबिन शुरू की काफी खोज भी करने के बाद महिला का शव जंगल में बरामद किया गया इसके बाद शव को वन विभाग पुलिस व राजस्व की टीम ने कब्जे में लिया पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।
क्षेत्र में इस प्रकार की यह तीसरी घटना है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्यप्त किया ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर आदमखोर गुलदार को मारने की मांग की है।
इससे पहले बीते वर्ष 26 दिसंबर को धारी के दिनी तल्ली में हेमा बर्गली को गुलदार ने मारा था। 30 दिसंबर को खन्स्यु के चमोली गांव में गुलदार ने चारा और लकड़ी लेने गई एक महिला को अपना निवाला बनाया था
राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने वन विभाग व प्रशासन से भीमताल विधानसभा क्षेत्र में नरभक्षी बाघों को मारने के लिए प्राइवेट शिकारी हायर करने तथा क्षेत्र में वन विभाग व पुलिस की गस्त बढ़ाने की मांग की।
हरीश पनेरू ने कहा कि यदि प्रशासन व वन विभाग गंभीरता से इन घटनाओं को नहीं लेता है तो क्षेत्र की जनता के साथ वन विभाग व प्रशासन के अधिकारियों का घेराव किया जायेगा।





