ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

स्नैचिंग का खुलासा: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज का एमबीबीएस छात्र और महिला गिरफ्तार

पिथौरागढ़। मुनस्यारी क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज का एक एमबीबीएस छात्र और उसके साथ मौजूद एक महिला शामिल है। पुलिस ने दोनों को गर्जिया पुल के पास से गिरफ्तार कर महिला से छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

मामला मुनस्यारी के बंगापानी क्षेत्र स्थित तोली गांव का है। पीड़िता 38 वर्षीय ममता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से सरसों निकालने के लिए खेत जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे बाइक पर खड़े एक युवक और युवती ने नेटवर्क न होने का बहाना बनाकर उससे मोबाइल फोन मांगा।

ममता देवी के अनुसार, वह करीब 50 मीटर आगे पैदल चली ही थी कि युवक ने उसे बलपूर्वक पकड़ लिया और साथ आई युवती ने उसके गले से सोने की दो मालाएं छीन लीं। महिला का कहना है कि छीनी गई मालाओं का वजन लगभग एक से डेढ़ तोला था।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और गर्जिया पुल के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान 25 वर्षीय सन्नी सिंह निवासी थाना मियांवाली, नगर पश्चिमी विहार, दिल्ली के रूप में हुई है, जबकि 23 वर्षीय युवती हिमानी बोरा हल्द्वानी की रहने वाली है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  नाबालिग को बहला-फुसलाकर नैनीताल ले गई महिला, शोषण और फिरौती का आरोप

You missed

error: Content is protected !!