ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार देर शाम हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर बीते दिन ओखलकांडा क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मंत्री कैड़ा ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल में पहाड़ के विभिन्न क्षेत्रों से उपचार के लिए पहुंचे अन्य मरीजों और उनके परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने मरीजों की समस्याएं सुनीं और उनका कुशलक्षेम जाना। मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

राम सिंह कैड़ा ने कहा कि ओखलकांडा हादसे में घायल लोगों के उपचार को लेकर सरकार गंभीर है और घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

You missed

error: Content is protected !!