ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेल
खबर शेयर करे -

इश्कबाज इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, फोन पर युवती से करता था अश्लील बातें

पंतनगर थाना में पूर्व थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

उधम सिंह नगर। पंतनगर थाने पूर्व थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी के निलंबन के बाद अब पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप हैं कि पंतनगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर पीड़िता से अश्लील बातें कर रहा था।

उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी ने पंतनगर क्षेत्र की एक युवती से मोबाइल फोन पर अश्लील बातचीत की थीं. जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पंतनगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डांगी को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थीं।

थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
पूरे मामले पर उत्तराखंड के डीजीपी ने जांच के आदेश दे दिया था. डीजीपी के आदेश के तुरंत बाद उधम सिंह नगर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर मामले की जांच सीओ निहारिका तोमर को सौंप दीं।

सीओ निहारिका तोमर (आईपीएस) ने पीड़िता के आरोपों की प्रारम्भिक जांच कर एक अंतरिम आख्या एसएसपी को प्रेषित की गई. सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पंतनगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में 'मिशन ग्रीन' के तहत देवदार, बुरांश, बांज व पदम के पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

You missed

error: Content is protected !!