ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

78 में स्वतंत्रता दिवस की मौके पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी ने ध्वजारोहण किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी ने ध्वजारोहण कर देश और प्रदेश के युवाओं को स्वतंत्रता का महत्व समझने और राष्ट्र से प्रेम करने को कहा।

नैनीताल के उच्च न्यायालय में आज 78वें स्वतंत्रता दिवस का जोश देखते ही बनता था। सवेरे नौ बजे से पहले सभी न्यायाधीश, अद्धिवक्ता और उनके परिवार, हाईकोर्ट कर्मचारी, पुलिस और गोपनीय विभाग के जवान हाईकोर्ट में राष्ट्रध्वज के समीप पहुँच गए।

ठीक नौ बजे मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी का वाहन पहुंचा और राष्ट्रध्वज को फहराने के साथ ही राष्ट्रगान गाया गया। मुख्य न्यायाधीश ने सभी से मुलाकात की और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, न्यायाधीश रविन्द्र मैठाणी, न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा, न्यायाधीश राकेश थपलियाल और न्यायाधीश पंकज पुरोहित उपस्थित रहे।

रजिस्ट्रार जर्नल कहकसा खान और मंनोज गर्भयाल के अलावा हाईकोर्ट कार्यालय के साथ ही सी.एस.सी.चंद्रशेखर रावत, बार काउंसिल अध्यक्ष महेंद्र पाल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत, सौरभ अधिकारी, गजेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र अधिकारी, बासु मौलेखी, सय्यद नदीम ‘मून’, कार्तिकेय हरि गुप्ता, मनीषा भंडारी, ध्रुव आदि सैकड़ों अद्धिवक्ता मौजूद रहे।

मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी ने देशवासियों से फौजियों के बलिदान को समझते हुए राष्ट्र से प्रेम करने को कहा। उन्होंने युवाओं से कहा कि वो देश से प्रेम करें और उसके लिए काम करें।

महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर ने कहा कि हमारी आजादी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की देन है इसलिए हम आज प्रगति की राह पर चल रहे हैं। कहा कि युवाओं और महिलाओं के लिए काफी काम पी.एम.की तरफ से किये गए हैं। ये भी कहा कि अगर हम ऐसे ही चलेंगे तो तीसरी महाशक्ति जरूर बनेंगे।

यह भी पढ़ें :  होम-स्टे योजना में रिश्वत मांगने के आरोप पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित, जांच के आदेश

You missed

error: Content is protected !!