ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 15 जून से पहले मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण की जाय। सभी विभाग 15 जून तक आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करना सुनिश्चत करें।

यह सुनिश्चित किया जाए कि बिजली की तारों से कोई घटना घटित न हो। मानसून सीजन के दृष्टिगत मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए आपातकालीन स्थिति में हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था रखी जाए।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों आपातकाल की स्थिति आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

नैनीताल कैम्प कार्यालय से कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने वीसी में प्रतिभाग किया।
कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि भारी बारिश के दौरान नदियों , रपटों, नालों, गधेरों आदि में तेज बहाव के कारण कई बार हादसे देखने को मिलते हैं । बताया कि तेज बहाव की चपेट में कई वाहन बह, कई लोगों कई मृत्यु या बुरी तरह घायल हो जाते हैं ।

बताया कि पिछले वर्षों में ढेला, सूर्यानाला, शेरनाला आदि नालों में कई बार ऐसी घटना देखने को मिली हैं । उन्होंने रपटों, नालों में को चिन्हित करने की बात कही।

जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों, पुलिस प्रशासन और सम्बंधित विभाग को संवेदनशील इलाकों, आपदा प्रभावित जगह , रपटों को चिन्हित करने और पुलिस फ़ोर्स तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेड आदि लगवाने की बात कही।

यह भी पढ़ें :  श्रावण कांवड़ मेला-2026: हरिद्वार मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टरों में विभाजित, डीएम ने अधिकारियों की तैनाती की

You missed

error: Content is protected !!