ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल भ्रमण पर पहुंची मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व अनिल रतूड़ी ने उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी में लगाए गए कुमाऊँ उत्पादों पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल भ्रमण पर पहुची मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व अनिल रतूड़ी ने उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी में लगाए गए कुमाऊँ उत्पादों पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस दौरान डॉ आर एस टोलियां उत्तराखंड प्रशासन अकादमी सभागार में पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की “खाकी में स्थितप्रज्ञ” पुस्तक पर परिचर्चा गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान पूर्व डीजीपी ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को सांझा करते हुए कहा अगर मनुष्य के अंदर सृजन करने की कोई चाहत है तो वह सृजन करता है।

उन्होंने कहा अपनी पुस्तक खाकी में स्थितप्रज्ञ में पुलिस सेवाकाल के अपने अनुभवों को सांझा किए है।

पुस्तक में लिखे उनके अनुभव पाठकों कितना पसंद करते है ये उनके ऊपर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी टैक्स बार ने इनकम टैक्स विभाग को 20 रन से हराया
error: Content is protected !!