ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

कालाढूंगी नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा के द्वारा लगातार नहरों में सफाई चलाया जा रहा सफाई अभियान

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा के द्वारा लगातार मार्गों और नहरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर के वार्ड संख्या 2 और वार्ड संख्या 7 की सड़कों और नहरों में सफाई अभियान चलाया गया।

जिसमें सड़कों के किनारे की झाड़ियों को काटा गया और नहर में बरसाती पानी के जमे हुए मलबे को निकाला गया। जिसमें नगर पालिका के कर्मचारियों और वार्ड के सभासदों की भी उपस्थिति रही।

नगर पालिका की अध्यक्षा रेखा कत्यूरा ने बताया कि चुनाव में उन्होंने नगर की जनता से वादा किया था कि वो नगर को साफ व स्वच्छ बनायेगी इसी वादे को पूरा करते हुए नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

जिससे कि नगर क्षेत्र स्वच्छ बना रहे और किसी भी प्रकार की बीमारियों का कोई दुष्प्रभाव ना हो। उन्होंने आगे कहा कि नगर क्षेत्र कि जनता से किए गए सभी वादों को पूरा किया जा रहा है।

जिसमें बिजली पानी की समस्या का समाधान लगभग सभी जगह हो चुका है और जहाँ पर भी कोई समस्या है तो उसका जल्दी ही समाधान कर लिया जाएगा।

सड़कों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बरसात के बाद जल्दी ही सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा और जहाँ पर सड़क नहीं है या टूट चुकी है वहाँ पर नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  नव नियुक्त कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे का डीएसबी परिसर में भव्य स्वागत, देवदार का पौधा भेंट कर किया सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!