ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आहल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी के एफटीआई सभागार में अधिकारियों के साथ वनाग्नि को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान अधिकारियों से तत्परता के साथ जंगलों में लगने वाली आग को बुझाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पेयजल व्यवस्था के साथ ही सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें इधर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि चार धाम यात्रा शुरू हो रही है।

कल केदारनाथ धाम के कपाट खुले रहे हैं तो दूसरी तरफ मानस खंड यात्रा भी चल रही है राज्य सरकार सभी यात्रियों की हर सुविधाओं का पूरा ध्यान रखेगी और सभी तैयारियां को पूरा कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें :  नगर पालिका इंटर कॉलेज एशडेल में ऐपण कला प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

You missed

error: Content is protected !!