ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामगढ़/भवाली। रामगढ़ महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रोफेसर विश्वनाथ खाली ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में हमेशा “पांव जमीन पर और लक्ष्य आसमान पर” होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने और मानवीय गुणों को अपनाने की अपील की।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि निदेशक उच्च शिक्षा का आगमन महाविद्यालय के लिए सौभाग्य की बात है, जिससे छात्रों और स्टाफ को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। वहीं प्रो माया शुक्ला ने आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि की सरलता और सहजता की सराहना की।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, कुमाऊनी लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। ललिता रावत की गजल और दिव्या नेगी के कुमाऊनी नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ हरेश राम ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से कार्यक्रम को और रोचक बनाया।

महाविद्यालय का फीडबैक हिमानी आर्य, कुमकुम रतन और आरती द्वारा प्रस्तुत किया गया।

क्रीड़ा प्रतियोगिता में पवन कुमार और नित्या साह को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ निर्मला रावत ने किया। इस अवसर पर डॉ हरीश चन्द्र जोशी, डॉ हरेश राम, कविंद्र प्रसाद, दीप्ति, कमलेश, गणेश, प्रेम भारती, मोहिता सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली स्पेशल सेल पहुंची उत्तराखंड, आतंकी कनेक्शन से जुड़े तार, दो आरोपी गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!