ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुस्तैद फायर एवं पुलिस टीम की बदौलत बड़ा नुकसान होने से बचा, KVM स्कूल परिसर में लगी आग पर पाया गया पूर्ण नियंत्रण, कोई जनहानि नहीं हुई, सभी पहलुओं की जा रही है जांच- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीहल्द्वानी : मुखानी स्थित स्कूल में लगी भीषण आग, कई बसें जलकर खाक, वीडियो….हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदानकर्तव्य निभाते हुए फायरमैन जगजीत सिंह का निधन,एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने परिजनों को बंधाया ढांढस, पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिभीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त व मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल नगर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान माल रोड पर चल रहे सड़क सुधारीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि एंकरिंग सहित अन्य सुरक्षात्मक कार्य जारी हैं और 51 में से 11 माइक्रोपाइल लगाए जा चुके हैं। आयुक्त ने 31 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बी.डी. पांडे चिकित्सालय परिसर में मंडी परिषद द्वारा 9.13 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आवासीय भवनों का कार्य बंद मिलने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अगले दिन से काम शुरू करने के आदेश दिए।

चार्टन लॉज-आभागढ़ क्षेत्र और रोडवेज बस अड्डे पर गंदगी पाए जाने पर नगर पालिका अधिकारियों को फटकार लगाई गई। आयुक्त ने सीसीटीवी कैमरे लगाने, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं, अन्यथा जिम्मेदारी तय की जाएगी। आयुक्त ने जल्द ही दोबारा निरीक्षण करने की बात भी कही।

निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

डीएसए परिसर में लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे फसाड, शौचालय, चेंजिंग रूम और बैडमिंटन कोर्ट के कार्यों का निरीक्षण कर 15 जून तक आवश्यक निर्माण हर हाल में पूरा करने को कहा।

खड़ी बाजार और बड़ा बाजार में 2.38 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सड़क सौंदर्यीकरण व अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए आयुक्त ने खुद मॉनिटरिंग करने की बात कही और दो दिन में आईपी सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, कफन खुलते ही परिजनों के उड़ गए होश

You missed

error: Content is protected !!