ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। आखिरकार कांग्रेस ने अपने उत्तराखंड की बची दो सीटों के लिए लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पहले ही चुनाव में समय काम है जहां भाजपा भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते ही तैयारी शुरू कर दी थी तो वहीं कांग्रेस उत्तराखंड की दो सीटों को लेकर असमंजस की स्थिति में नजर आ रही थी जी हां नैनीताल उधम सिंह नगर सीट व हरिद्वार सीट से कांग्रेस किसको अपना उम्मीदवार बनाए।

यह कांग्रेस इसको समझने में काफी देर लग रही थी यही वजह रही कि कांग्रेस आलाकमान को उत्तराखंड की दो सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा काफी देर में करनी पड़ी आखिरकार वह पल आ ही गया जिसका उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार था जी हां हम बात कर रहे हैं।

नैनीताल उधम सिंह नगर सीट व हरिद्वार सीट से आखिर कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा अब इसमें कांग्रेस आलाकमान ने विराम लगाते हुए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है कांग्रेस ने नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से प्रकाशजोशी पर दाव खेला है तो हरिद्वार से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है

लोकसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा ने अपनी तैयारी पहले से ही शुरू कर ली है तो वही कांग्रेस बैक फुट पर नजर आई यही वजह है कि कांग्रेस अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पाई जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी।

हाईकमान दोनों सीटों पर प्रत्याशी का चयन कर लिया है. दूसरी तरफ हरीश रावत पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में डेरा जमाए हुए थे. कहा जा रहा है कि हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत के लिए हरिद्वार सीट से टिकट की पैरवी कर रहे थे। इसके बाद कांग्रेस ने हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को हरिद्वार सीट से टिकट दिया है। शनिवार को हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत के साथ उत्तराखंड पहुंचकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है जहां उन्होंने रुड़की में रोड शो भी किया किया।

आखिरकार कांग्रेस ने काफी सोच विचार कर अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है अब देखना होगा इन दो सीटों पर चुनाव के नतीजे की नई तस्वीर देखने को मिलेगी या नहीं।

यह भी पढ़ें :  नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 64.47 ग्राम चरस व 25.43 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!