खबर शेयर करे -

प्रदेश में बढ़ते महिलाओं अपराधों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने रुद्रपुर जिला अधिकारी कांग्रेस पार्टी ने रुद्रपुर जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन

उधम सिंह नगर।  रुद्रपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ, प्रदेश में बढ़ते महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार,अपराध,बेलगाम शासन प्रशासन के खिलाफ जिला उधम सिंह नगर के रुद्रपुर जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरे देव भूमि उत्तराखंड में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, और महिलाओं पर अत्याचार में भाजपा नेता शामिल पाए जा रहे हैं और प्रशासन इस पर मौन है साथ ही उच्च पद पर बैठे अधिकारी इसका संज्ञान नहीं ले रहे हैं।

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है, किसान त्रस्त है, और महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। भाजपा नेता महिलाओं पर अत्याचार में शामिल पाए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं में भय का माहौल है और तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो चुकी है।

यह भी पढ़ें  पटाखा गोदाम में ब्लास्ट में 2 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत

सरकार की नीतियां आम जनता के खिलाफ हैं और सरकार को तुरंत सुधार करना चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार से जनता परेशान है और कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है।

साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि वह जनहित में काम करे और जनता की समस्याओं का समाधान करे और मीना पर हो रहे अत्याचार के अभी उपयोग के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। हमारी मांग है कि सरकार तुरंत सुधार करे और जनता के हित में काम करे। हम जनता के साथ खड़े हैं और जनता की आवाज उठाएंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार होडिंगो और पोस्टरों में तो बहुत विकास दिखा चुके हैं लेकिन धरातल पर कुछ कार्य नहीं हो रहा है भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं महिलाएं सुरक्षित नहीं है इस देवभूमि उत्तराखंड का यह दुर्भाग्य है।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा जी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल जी,हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश जी,किच्छा विधायक तिलक राज बैहेड जी, पूर्व केबिनेट मंत्री हरिशचंद्र दुर्गापाल जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह जी,पीसीसी हरेंद्र बोरा जी,विधायक आदेश चौहान जी,समस्त उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।