ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बनारस और दिल्ली में कई वर्षों पुराने मंदिरों को अलग-अलग सरकारी और विकास कार्यों के नाम पर तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया।

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली की भाजपा सरकारों पर सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा हमेशा सनातन और मंदिरों के नाम पर हिंदुओं को भावनात्मक रूप से बांटने और वोट हासिल करने का काम करती आई है, लेकिन आज जब देश के पौराणिक और ऐतिहासिक मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, तब भाजपा और उसके सहयोगी संगठन पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बजरंग दल और आरएसएस जैसे संगठन, जो खुद को हिंदू धर्म और मंदिरों का रक्षक बताते हैं, इस गंभीर मुद्दे पर कोई आवाज नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दोहरा चरित्र भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को उजागर करता है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि देशभर में ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही मंदिरों को तोड़े जाने के मामलों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार ने धार्मिक स्थलों के संरक्षण को लेकर गंभीर कदम नहीं उठाए, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बीजेपी को मिला मजबूती का संबल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में दर्जनों ने थामा दामन,
error: Content is protected !!