ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

नैनीताल जिले के बेतालघाट धारी ओखल कांडा रामगढ़ त्रिस्तरीय चुनाव मतदान के लिए ग्रामीण भारी संख्या में पहुंचे

छात्र-छात्राएं में अपना पहला मत देने के लिए  दिखे उत्साहित 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। जिले के चार विकासखंडो में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज हो रहा है नैनीताल जिले के ओखलकांडा ,धारी ,रामगढ़ और बेतालघाट ब्लॉक में एक लाख चालीस हजार मतदाता अपने वोट से लोकतंत्र का अभिषेक करेंगे चार ब्लाकों में ग्राम प्रधान में 610 बीडीसी में 347 जिला पंचायत सदस्य में 71 और ग्राम पंचायत सदस्यों में 23 समेत कुल 1051 प्रत्याशियों का भाग का फैसला मत पेटी में बंद होगा।

आज सुबह से ही मतदान स्थल पर लंबी-लंबी लाइन देखने को मिल रही है ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धानाचुली में पहली बार अपने मत का प्रयोग कर रही छात्राओं मैं काफी उत्साह देखने को मिला।

वही दूर क्षेत्र में ग्रामीण इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लोकतंत्र के पर्व के रूप में देख रहे हैं कुल मिलाकर आज का कई प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला जनता अपने मत का प्रयोग करके करेंगे ।

वहीं इस बार चुनाव में सभी प्रत्याशियों के कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वही बार छात्र-छात्राएं अपना मत का प्रयोग करने के लिए उत्साहित दिखे

धानाचूली में भी ग्रामीण उत्साहपूर्वक मतदान में भाग ले रहे हैं। निर्वाचन की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को निर्बाध एवं निष्पक्ष बनाए रखने हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की सौगात

You missed

error: Content is protected !!