ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी पहचान : आयुक्त दीपक रावतहल्द्वानी : गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भावविभोर हुए भक्तनियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

भीमताल।  बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भीमताल पहाड़ की सभ्यता और संस्कृति को संजोए कुमाऊँ प्रांत ‘भीमताल हरेला मेला’ समय की माँग को देखते हुए आज राजकीय मेला घोषित किया जाना आवश्यक हो गया है।

पहाड़ की प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम सजाये इस मेले को स्थानीय लोग शताब्दी पूर्व से यूँ ही मनाते आ रहे हैं।

मेले का बढ़ता बाजार, भीड़, मेले में वीआईपी शिरकत देखते हुए आज इस मेले की कमान जिला प्रशासन देखता है, जैसा कि आप सभी को मालूम है शताब्दी पूर्व से क्षेत्रवासी पहाड़-प्रकृति की संस्कृति को संजोए हुए भीमताल हरेला मेले का आयोजन करते आ रहे हैं।

आज दिनोंदिन समय बीतते मेले ने अपना भव्य रूप ले लिया है आज जिला प्रशासन की देख-रेख में इस मेले का आयोजन किया जाता है।

मेले में बढ़ता बाजार, मेले की बढ़ती भीड़, राज्य स्तरीय बड़े-बड़े वीआईपी चीफ गेस्ट की मेलों में शिरकत आज दिनोंदिन मेले को व्यापक भव्यता की ओर ले जा रही।

विधानसभा बेरोजगार संघ अध्यक्ष पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि पिछले एक दशक से क्षेत्रवासी, मेला कमेटी, रामलीला कमेटी, जन प्रतिनिधि इस मेले को राज्यस्तरीय मेला घोषित करने की मांग करते आ रहे हैं।

पिछले 7 सालों में मेला मंच से राजकीय मेला घोषित करने की माँग मेले में आए कैबिनेट मिनिस्टरो से करते आया हूँ, क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा 2018 में मैं माँग पत्र से मुख्यमंत्री कार्यालय को भी अवगत करवा चुका हूँ।

आज भी माँग अधूरी है, बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने पुनः आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम मुख्यमंत्री कार्यालय घोषणा अनुभाग माँग पत्र भेजा और मेले को शीघ्र राज्यस्तरीय मेला दर्जा दिलाने की माँग रखी। 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ भोजन माताओ ने जमकर की नारेबाजी

You missed

error: Content is protected !!