ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विजयपुर गांव में पुल की मांग को लेकर प्रदर्शन 

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र स्थित विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए गांव में पुल और सड़क निर्माण की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि आजादी से पहले से अस्तित्व में मौजूद राजस्व गांव विजयपुर आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव सुखी नदी से घिरा हुआ है और बरसात के दौरान नदी में अचानक तेज बहाव आने से पूरे गांव की आवाजाही पूरी तरह ठप हो जाती है।

स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि कई-कई दिनों तक बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और ग्रामीणों को जरूरी कार्यों के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से वे सुखी नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 1 जून से पूरा गांव बुधवार बाजार क्षेत्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : डिजिटल पुलिसिंग पर एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. का फोकस, साइबर अपराध में एफआईआर अनिवार्य; 29 पुलिसकर्मी सम्मानित

You missed

error: Content is protected !!