ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

भूरारानी रोड से युवती का अपहरण कर किया था सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दबोचे गए आरोपी

रुद्रपुर। भूरारानी रोड से युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके दोनों साथियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। शनिवार रात वह अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और चारों को जबरन अपने कब्जे में ले लिया। आरोपित दोनों युवकों और दोनों युवतियों को उनकी ही बाइक पर बैठाकर गदरपुर हाईवे की ओर ले जाने लगे।

रास्ते में एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि, दूसरा युवक और पीड़िता आरोपितों के कब्जे में रहे। आरोपित युवक को गदरपुर हाईवे पर बीच रास्ते में उतारकर फरार हो गए, जबकि युवती को अपने साथ ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपितों की पहचान के लिए हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा कई टीमों को उनकी तलाश में लगाया गया।

जांच के दौरान सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी बगवाड़ा चौकी क्षेत्र से किच्छा हाईवे की ओर भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी। जब पुलिस ने संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से आवश्यक साक्ष्य भी बरामद किए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने बताया कि घायल आरोपी की पहचान गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम कलकत्ती, गदरपुर के रूप में हुई है। उसके साथ गिरफ्तार अन्य आरोपित जोगा सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, रामपुर तथा रविंदर पुत्र फुम्मन सिंह निवासी अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, रामपुर हैं।

घायल गुरबाज का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस तीनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है ताकि अभियोजन को मजबूत बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीटेक के नए बैच का इंडक्शन शुरू, ‘Emerge, Discover, Commit, Excel’ थीम के साथ हुआ नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत

You missed

error: Content is protected !!