ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में 2200 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की समीक्षा, डीएम ललित मोहन रयाल ने मानसून से पहले कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

हल्द्वानी। शहर में लगभग 2200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के अधिकारियों एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शिविराज (सीवरेज), पेयजल और शहर के आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित किया जाए कि मानसून सीजन से पहले शहर में चल रहे सभी निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और तय समयसीमा का सख्ती से पालन किया जाए।

डीएम ललित मोहन दयाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की जाए। साथ ही, किसी भी प्रकार की बाधा या तकनीकी समस्या सामने आने पर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों से आम जनता को असुविधा न हो।

बैठक के दौरान संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें :  एनडीआरएफ की 15वीं वाहिनी ने पतलोट व खन्स्यू में छात्रों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

You missed

error: Content is protected !!