ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

PWD टेंडर में गुंडागर्दी का प्रयास—01 लाइसेंसी रिवॉल्वर ज़ब्त, 7 लोग हिरासत में 

नैनीताल‌। एसएसपी मंजुनाथ टीसी का कड़ा संदेश: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं… अपनी हरकतों से बाज़ न आने पर गुंडा अधिनियम व जिला बदर की कार्यवाही तय

    रामनगर में PWD विभाग के टेंडर आवंटन प्रक्रिया के दौरान दयाल सिंह पन्नू निवासी बैलपाड़व तथा अन्य 06 लोगों को दबंगई दिखाकर टेंडर प्रक्रिया को बाधित करने, तथा डरा धमकाकर टेंडर अपने नाम करने का प्रयास करना भारी पड़ गया।

    उक्त  सूचना का डॉ0 मंजूनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक श्री सुशील कुमार को तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।

   उपरोक्त मामले में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर हंगामा कर माहौल खराब करने वालों को तत्काल हिरासत में लिया गया।

रामनगर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए—

✔️ सभी 7 आरोपियों को हिरासत में लिया

✔️ दबंगों के वाहन को सीज किया

✔️ दयाल सिंह पन्नू के कब्जे से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद

✔️ रिवॉल्वर के दुरुपयोग की आशंका पर पुलिस द्वारा तत्काल लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू

 का स्पष्ट निर्देश दिए—

👉 सरकारी प्रक्रिया में हस्तक्षेप, दबंगई या दहशत फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को गुंडा अधिनियम व जिला बदर की कार्यवाही झेलनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 26जून 2026

You missed

error: Content is protected !!