ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 नैनीताल में रावण वध के साथ दशहरा महोत्सव संपन्न हुआ 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  श्री राम सेवक सभा से दशहरा पर राम बारात निकाली गई। जो मल्लीताल बाजार होते हुए। डी एस ए मैदान के मुख्य मंच मे पहुंचीं ।

जहां पर विधायक सरिता आर्या,  कमिश्नर दीपक रावत ने  भगवान श्री राम की आरती उतारी। हजारों लोगो की उपस्थित मे सामूहिक हनुमान चालीसा पढ़ी गई।

 बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा की नैनीताल में भी धूम रही है..फ्लैट्स मैदान में मुख्य मंच मे राम रावण युद्ध के बहुत देर बाद श्री राम ने रावण का वध किया।

तथा उस के बाद भव्य आतिशबाजी की गई। साथी ही रावण कुंभकरण मेधनाथ का दहन किया गया है।

जिसके नैनीताल में हजारों लोग गवाह बने।देश भर से आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने नैनीताल में रावण दहन का कार्यक्रम देखा।

रावण दहन से पहले राम रावण युद्ध का मंचन किया गया इस दौरान राम ने रावण को अंतिम बाण मारा और बुराई का अंत किया।

जिसके बाद राम रावण के पुतलों का दहन किया गया..आपको बतादें कि 1918 से नैनीताल में राम सेवक सभा लगातार दशहरा महोत्सव का आयोजन कर रहा है जिसको देखने के लिये भीड़ उमड़ी थी।

कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत ने कहा विजयदशमी के अवसर पर रावण पर विजय प्राप्त हुई है इसी तरह हमें पूरे कुमाऊं में नशे के खिलाफ अभियान चलाना है।

इससे सामाजिक कुरीतिया अपने आप समाप्त हो जाएगी इस दौरान दर्जा मंत्री शांति मेहरा, पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, सभा के अध्यक्ष से मनोज लाल शाह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाडी, विमल चौधरी भीम सिंह कार्की विमल शाह , भुवन बिष्ट, गिरीश जोशी मक्खन, देवेंद्र लाल शाह, राजेंद्र लाल शाह, मोहित लाल शाह, हरीश राणा, दिनेश भट्ट कैलाश जोशी, मुकुल जोशी, मुकेश कुमार जोशी मंटू कमलेश ढोडियाल, संचालक हेमंत बिष्ट प्रोफेसर ललित तिवारी आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में कृषि पट्टे की जमीन पर बना होटल, भूमि सरकार में निहित
error: Content is protected !!