ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में दशहरे पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी  अमर चंद शर्मा, व0उ0नि0 रोहिताश सागर सहित पुलिस टीम एवं प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल श्री हेम चंद पंत, प्रभारी निरीक्षक लालकुआ  बृजमोहन राणा व अन्य सभी थाना क्षेत्र में दशहरा पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

➡️ पुलिस बल द्वारा मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस अड्डों, मेला स्थलों में सतत गश्त की जा रही है।
➡️ संदिग्ध व्यक्तियों व अराजक तत्वों पर पैनी नज़र रखते हुए डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की जा रही है।
➡️ स्थानीय बाजारों, सड़कों पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

जनता से अपील-
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें। अपने बच्चों और सामान पर विशेष ध्यान दें।
किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अफवाहों पर ध्यान न दें।

पुलिस हमेशा आपकी सेवा में तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें :  चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

You missed

error: Content is protected !!