ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने महापुरुषों की प्रतिमाओ का किया अनावरण एवं माल्यार्पण

अधिनस्थों को महापुरुषों के आदर्शों पर अग्रसर होकर राष्ट्र को सशक्त और मजबूत बनाने में अपना योगदान देने हेतु किया प्रेरित

सभी पुलिस कर्मियों ने महान विभूतियों की प्रतिमाओं में किए पुष्प अर्पित

नैनीताल। “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी” की 156वी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री ” लाल बहादुर शास्त्री  ” की 121वी जयंती” के अवसर पर  प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त पुलिस बल को महान विभूतियों की जयंती की शुभकामनाएं दी गई।

उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि दोनों महापुरुषों का राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान रहा है। गांधी जी से हमें सत्य और अहिंसा के मार्ग में अग्रसर होने एवं शास्त्री जी से मेहनत और समर्पण की प्रेरणा मिलती है।

हम आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अच्छी प्रेरणा छोड़ें और महान विभूतियों ने राष्ट्रहित में जो कार्य किए हैं उनको याद करते हुए राष्ट्र को सशक्त और मजबूत बनाने में हम अपना भी योगदान दें।

उनके आदर्शों पर चलते हुए हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करें।

➡️ इसके पश्चात उक्त जयंती को स्वच्छता के प्रतीक दिवस के रूप में मनाए जाने के अवसर पर एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत पर्यावरण मित्रो (स्वच्छको) को उनके उत्साहवर्धन हेतु उपहार वितरित किये गए।

➡️  प्रकाश चंद्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी,  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी समेत अन्य अधिकारी/ कर्मियों द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।

 डॉ जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल द्वारा पुलिस लाईन नैनीताल में महापुरुषों की प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया गया। जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रीय कार्यालयो एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी कार्यस्थल में महान विभूतियों की प्रतिमाओ का अनावरण व
माल्यार्पित करते हुए दोनों महापुरुषों की जयंतियो को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में  हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, जितेंद्र कुमार उप्रेती निरीक्षक अभिसूचना,  पूरन राम आगरी वाचक,  दिनेश फर्त्याल प्रभारी डीसीआरबी,  राजेश यादव प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ के अतिरिक्त अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  डीएम ललित मोहन रयाल की बड़ी कार्रवाई: भू-माफियाओं से मुक्त कराई 25 नाली जमीन, पीड़ित महिला को दिलाया न्याय

You missed

error: Content is protected !!