ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांगचित्रशीला घाट में शनि मंदिर निर्माण का विरोध, कुमाऊंनी समाज ने निकाली रैली; शिव स्थान की पुरानी पहचान बरकरार रखने की मांगडीएसबी परिसर की शोध छात्रा आयशा सिद्दीकी ने मलेशिया में वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस में किया शोध प्रस्तुत, प्रमाण पत्र से सम्मानित“जिया रानी की भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ हरीश पनेरु का प्रदर्शन, बोले- समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र होगा आंदोलन”भीमताल की पेयजल समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

कार व बाइक की भीषण टक्कर में दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए

खटीमा। होली पर्व के दिन मझोला-पीलीभीत मार्ग पर दोपहर बाइक संख्या यूके06बीई-8483 पर तीन लोग सवार होकर पीलीभीत की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह कलेक्टर फॉर्म के समीप पहुंचे ही थे कि पीलीभीत से आ रही शिफ्ट कार संख्या यूपी16एयू-3196 बाइक से जा टकराई और बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस व ग्रामीणों की सहायता से तीनों घायलों को 108 वाहन से न्यूरिया हुसैनपुर सीएचसी भर्ती कराया। जहां थाना नानकमत्ता बंगाली कालोनी निवासी विक्की विश्वास (22) पुत्र गोपाल विश्वास ने दम तोड़ दिया व अन्य दोनों प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बरेली रिफर कर दिया।

घायलों को हायर सेंटर ले जाते समय नानकमत्ता बंगाली कॉलोनी निवासी माधवराव (24) पुत्र ध्रुव राज ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि नानकमत्ता बंगाली कॉलोनी निवासी सुधांशु वाला (24) पुत्र रंजीत वाला का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि नानकमत्ता से तीनों दोस्त होली खेलकर बाइक न्यूरिया रिश्तेदारी में जा रहे थे।

यह भी पढ़ें :  खड़गे की हल्द्वानी रैली से कांग्रेस करेगी चुनावी शंखनाद

You missed

error: Content is protected !!