ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  अल्मोड़ा बिनसर के जंगलों में आग की घटना के बाद अब हल्द्वानी के टांडा के जंगलों में भी आग लग गई है।

आग ने काफी बड़ा रूप ले लिया है, ऐसे में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिल्ली हाईवे को बंद कर दिया है।

दिल्ली से आने और जाने वाले पर्यटकों के साथ ही आम लोगो को लालकुआं से होते हुए पंतनगर के रास्ते हल्द्वानी और नैनीताल को भेजा जा रहा है।

पूरा मामला टांडा और भाखड़ा रेंज का है, जहा दोपहर 2 बजे से जंगलों में आग लगी हुई है। जो धीरे धीरे बड़ा रूप ले रही है। 

सूचना पर वन विभाग के सभी अधिकारी जंगल पहुंच गए है और आग को बुझाने का काम कर रहे है। वही फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया है,फायर ब्रिगेड की टीम वन विभाग के कर्मचारियों के साथ आग बुझाने में लगी हुई है।

धुंध अधिक होने के चलते आसपास कुछ साफ नहीं दिख रहा है। वन विभाग के सभी अधिकारी इस समय जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए जंगल के अंदर की ओर है।

जिनसे संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल यह उम्मीद लगाई जा रही है की आग को पूरी तरह से बुझने में अभी और समय लगेगा।

यह भी पढ़ें :  सरस्वती शिशु मंदिर सुयालबाड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति कार्यक्रमों ने बांधा समां

You missed

error: Content is protected !!