सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव में मंजू बिष्ट अध्यक्ष व बहादुर सिंह बिष्ट महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित
रिपोर्टर : गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स कल्याण एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मंजू बिष्ट को अध्यक्ष तथा बहादुर सिंह बिष्ट को महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित महामंत्री बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि आगामी दो वर्षों में संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकारिणी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
नई कार्यकारिणी में चंद्रकांता खोलिया एवं खुशाल सिंह कार्की को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रेखा त्रिवेदी, मिथिलेश पांडे, घनश्याम सिंह बिष्ट, धनश्याम सिंह बिष्ट तथा ललित मोहन पांडे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार मुन्नी थापा, निर्मल पांडे, त्रिलोक सिंह रौतेला एवं केदार सिंह राठौड़ संयुक्त मंत्री चुने गए। यतीन्द्र साह को कोषाध्यक्ष तथा दीपक साह को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। सीमा साह, गोविंद सिंह, लक्ष्मण सिंह नेगी एवं गिरीश जोशी संगठन मंत्री चुने गए, जबकि दीवान सिंह कार्की को लेखा परीक्षक और सुनील शाह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नीता साह, प्रकाश साह तथा ललित सिंह बिष्ट भी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया का संचालन एवं पर्यवेक्षण राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष असलम अली, डीएसबी शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष एम.बी. पालीवाल तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक बिष्ट की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य आनन्द राम, गंगा राम, भगवान सिंह, पूरन सिंह, कमल जोशी, महेश तिवारी, मोहन पंत, के.एस. कठायत, प्रकाश चंद्र आर्य, महेश चंद्र तिवारी, के.के. जोशी, पुष्कर सिंह बिष्ट, संजय कनवाल, पी.के. साह, प्रमोद वर्मा, नवीन उप्रेती, अनूप साह सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से संगठन को नई दिशा देने और पेंशनर्स के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने की अपेक्षा जताई।


