ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रितेश सागर के असामयिक निधन पर पुनीत टंडन ने व्यक्त की गहरी संवेदना 

रिपोर्टर – गुड़डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैना देवी व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बताया कि रितेश सागर की असामयिक निधन से बेहद दुख हुआ।

रितेश से मेरी मुलाक़ात पत्रकार और संगठन से भी भी कई वर्ष पहले से रही।

करीब ८ से ९ वर्ष पहले भी वे अक्सर कोई नाटक या नुक्कड़ रंगमंच कार्यक्रम के सिलसिले में बात करने दुकान आ जाया करते थे।

इनको लेकर वे बेहद संजीदगी से और पैशनेट रूप में चर्चा करते थे।

पत्रकारिता और संगठन के कारणों से भी लगातार जुड़ाव बना रहा। साथ ही जब वे अधिवक्ता बने तब भी वे बेहद ख़ुशी से यह बात बताने मेरे पास आए थे।

उच्च न्यायालय मैं काम के दौरान एक गाने नशा मत कर के निर्देशन के दौरान भी रितेश से इस कार्य में जुड़ने का मौका मिला। बेशक काफ़ी प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। 

भारी मन से इस दुखद समय में सभी पत्रकार मित्रों के दुख को भी में महसूस कर सकता हूँ।

आप सभी को तथा रितेश के परिवार को ऊपर वाला शक्ति प्रदान करे ऐसी मेरी प्रार्थना है। अत्यंत दुखद। ओम शांति।नैनीताल: पत्रकार रितेश सागर के निधन पर पुनीत टंडन ने जताया शोक
रिपोर्टर: गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल में नैना देवी के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत टंडन ने वरिष्ठ पत्रकार रितेश सागर के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि रितेश सागर के निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
पुनीत टंडन ने स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि रितेश सागर से उनकी मुलाकात पत्रकारिता और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से कई वर्ष पूर्व हुई थी। करीब 8–9 वर्ष पहले रितेश सागर अक्सर नाटक और नुक्कड़ नाट्य कार्यक्रमों के सिलसिले में उनसे मिलने उनकी दुकान आया करते थे। वे इन विषयों पर बेहद संजीदगी और जुनून के साथ चर्चा करते थे।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता और सामाजिक संगठनों के माध्यम से रितेश सागर से उनका निरंतर जुड़ाव बना रहा। जब रितेश अधिवक्ता बने, तब भी उन्होंने अत्यंत खुशी के साथ यह उपलब्धि साझा की थी।

उच्च न्यायालय में कार्य के दौरान एक सामाजिक संदेश आधारित गीत “नशा मत कर” के निर्देशन के समय भी रितेश के साथ काम करने का अवसर मिला। पुनीत टंडन ने उन्हें एक बेहद प्रतिभाशाली व्यक्तित्व बताया।
पुनीत टंडन ने कहा कि इस दुखद समय में वे सभी पत्रकार साथियों के दुःख को गहराई से महसूस कर सकते हैं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह रितेश सागर के परिवार और समस्त पत्रकार साथियों को इस कठिन समय में शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : वार्ड 19 में सड़क–नाली निर्माण की मांग तेज, समाजसेवी विशाल वर्मा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सौंपा ज्ञापन
error: Content is protected !!