ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने काकड़ीघाट स्थित ऐतिहासिक ज्ञानवृक्ष (पीपल) पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा। कसार देवी मंदिर भ्रमण के उपरांत राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अल्मोड़ा जनपद के काकड़ीघाट स्थित ऐतिहासिक ज्ञानवृक्ष (पीपल) पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने कर्कटेश्वर मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

राज्यपाल ने कहा कि काकड़ीघाट एक अद्भुत ऊर्जा और शांति से परिपूर्ण स्थान है। यहां आकर आत्मिक शांति और विवेकानन्द जी के विचारों को आत्मसात करने का अनुभव प्राप्त हुआ।

राज्यपाल ने कहा कि हर स्थान की अपनी एक विशिष्ट पहचान होती है। यहां आकर स्वामी विवेकानन्द जी की उस ऐतिहासिक साधना स्थली को देखने और अनुभव करने का सौभाग्य मिला।

यह गर्व का विषय है कि जिस वृक्ष के नीचे उन्होंने ध्यान लगाया था, उसे वैज्ञानिक विधियों से पुनर्जीवित किया गया है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में जनप्रतिनिधियों से संवाद: प्रभारी मंत्री खजान दास ने सुनी समस्याएं, बेतालघाट व खनश्यु आश्रम विद्यालय इंटर तक होंगे उच्चीकृत

You missed

error: Content is protected !!