ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। आईएसबीटी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस में पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।

आरोपितों में धर्मेंद्र कुमार निवासी बंजारावाला ग्रांट बुग्गावाला हरिद्वार (ड्राइवर), देवेंद्र निवासी चुड़ियाला भगवानपुर (कंडक्टर), रवि कुमार निवासी नवाबगंज जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश (ड्राइवर), राजपाल निवासी बंजारावाला ग्रांट बुग्गावाला हरिद्वार (ड्राइवर) व राजेश कुमार सोनकर निवासी माजरा पटेलनगर (कैशियर) शामिल हैं।

आरोपित धर्मेंद्र और रवि अनुबंधित चालक हैं। देवेंद्र विशेष श्रेणी परिचालक, राजपाल नियमित चालक और राजेश सोनकर नियमित परिचालक (वर्तमान में कैशियर सीट पर बैठ रहा था) है। अनुबंधित चालकों को छोड़कर शेष तीन उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारी हैं।

पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त की रात को आईएसबीटी बस अड्डे पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के बयान के आधार पर पटेलनगर थाने में मामला दर्ज किया गया।

एसएसपी के अनुसार पीड़ित ने बताया कि उसके साथ बस में कुछ लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान किशोरी ने कई बार अपना बयान बदला, जिससे जांच में मुश्किलें आईं। हालांकि, पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए लड़की के स्वजनों का पता लगा लिया और उनसे पूछताछ की।

किशोरी मूल रूप से मुरादाबाद की रहने वाली है। उसके स्वजन शाम तक देहरादून पहुंचेंगे।

घटना में शामिल पांच आरोपित गिरफ्तार

बताया कि जांच के दौरान पता चला कि किशोरी पहले भी कई बार घर से भाग चुकी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

घटना में शामिल पांच आरोपित गिरफ्तार

बताया कि जांच के दौरान पता चला कि किशोरी पहले भी कई बार घर से भाग चुकी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत हुआ पौधारोपण, प्रो. प्रीति चतुर्वेदी का सम्मान

You missed

error: Content is protected !!