ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भीमताल क्षेत्र के मोरा गांव में वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद 

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला 

भीमताल। मोरा गांव में वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद किया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि मोरा से सटे भदयूनी गांव में छह दिन पहले कमल सिंह बिष्ट नामक युवक को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था। इसके अलावा सूर्याजाला और ज्योली गांवों में भी दो महिलाओं पर हमले की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ था।

इन घटनाओं के बाद वन विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास के कई गांवों में पिंजरे लगाए थे। इसी अभियान के तहत अब एक गुलदार को पकड़ने में सफलता मिली है।

हालांकि वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार वही आदमखोर है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश
error: Content is protected !!